ईदगाह में लड्डू गोपाल का अभिषेक करने की मांगी इजाजत

न्यायालय में अखिल भारतीय हिंदू महासभा ने प्रस्तुत किया पत्र

न्यायालय में एक जुलाई को होगी इस पर सुनवाई

मथुरा ( अनुराग दर्शन समाचार ) श्रीकृष्ण जन्मस्थान एवं शाही ईदगाह मस्जिद मामले में न्यायालय में एक और प्रार्थना पत्र लगाया गया है। अब अखिल भारतीय हिंदू महासभा ने ईदगाह में लड्डू गोपाल का जलाभिषेक करने की इजाजत दिए जाने की मांग की है। सिविल जज सीनियर डिवीजन की अदालत में याचिका दायर की गई है। अदालत ने सुनवाई के लिए नियत की एक जुलाई की तारीख तय की है। दिनेश कौशिक ने सिविल जज सीनियर डिवीजन की अदालत में दिया प्रार्थना पत्र दिया है। प्रार्थना पत्र में शाही ईदगाह (प्राचीन मंदिर विवादित स्थल) में ठाकुर केशव देव जी (लड्डू गोपाल) के अभिषेक और पूजा पाठ की मांगी इजाजत मांगी है। प्रार्थना पत्र में मांग की गई है कि कथित ईदगाह प्राचीन मंदिर को तोड़कर बनाई गई है और प्राचीन मंदिर के अवशेष कथित ईदगाह में हैं। वादी ने विवादित स्थल की सर्वे के लिए कमीशन नियुक्ति के लिए पूर्व में कोर्ट में प्रार्थना पत्र भी दिया है। वादी हिंदू है और उसकी आस्था ठाकुर के केशव देव (भगवान श्रीकृष्ण) में है। अतः हिंदू होने के नाते ठाकुर जी में आस्था होने के कारण वादी को कथित ईदगाह (प्राचीन मंदिर) में पूजा पाठ करने का अधिकार है। संविधान में प्रत्येक व्यक्ति को पूजा पाठ का स्वतंत्र अधिकार दिया गया है। इसी के साथ हिंदू महासभा के कोषाध्यक्ष वादी दिनेश कौशिक ने कहा है कि कथित ईदगाह प्राचीन मंदिर में लड्डू गोपाल का अभिषेक व पूजा-पाठ की कोर्ट से इजाजत मांगी है। इससे पहले बीते छह दिसंबर को भी हिंदू महासभा ने श्री कृष्ण जन्मभूमि में लड्डू गोपाल के अभिषेक का ऐलान किया था। प्रशासन ने अभिषेक की अनुमति नहीं दी थी

Exit mobile version