कोतवाली इंस्‍पेक्‍टर निलंबित सस्पेंड करते हुए विभागीय जांच बैठाई

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। एसएसपी अजय कुमार ने बुधवार शाम सरकारी कार्यों में घोर लापरवाही, उदासीनता और स्वेच्छाचारिता बरतने की आदत पर इंस्पेक्टर कोतवाली नरेंद्र प्रसाद को आखिरकार मनमानी करने के आरोप में निलंबित कर दिया गया। एसएसपी ने बताया कि कोतवाली थाना क्षेत्र में रहने वाले आशीष गुप्ता और उनके भाई राजीव गुप्ता के बीच मकान को लेकर विवाद चल रहा था। उनके बीच मारपीट हुई तो पहला मुकदमा 14 मई को लिखा गया। फिर 16 मई को भी गंभीर धाराओं में एफआइआर लिखी गई। हालांकि इंस्पेक्टर कोतवाली नरेंद्र प्रसाद ही नहीं, बल्कि थाने का कोई भी पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचकर निरीक्षण नहीं किया। बुधवार को उनके बीच फिर मारपीट हुई तो कई लोग चुटहिल हुए। फिर उनके पास शिकायत लेकर आए। एसएसपी के अनुसार मामले को गंभीरता से देखा गया तो पाया गया कि इंस्पेक्टर नरेंद्र प्रसाद मनमानी कर रहे हैं। इस पर उन्हें सस्पेंड करते हुए विभागीय जांच बैठाई गई है।

Exit mobile version