इतिहास की सभी छात्राओं ने संग्रहालय का किया भ्रमण

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। आज आर्य कन्या डिग्री कॉलेज में मध्यकालीन इतिहास विभाग

एवं प्राचीन इतिहास विभाग द्वारा अन्तराष्ट्रीय संग्रहालय महोत्सव के अवसर पर इलाहाबाद संग्रहालय भ्रमण कराया गया। इतिहास की सभी छात्राओं ने संग्रहालय के अभिलेखागार पांडुलिपि एवं स्वतंत्रता संग्राम वीथिका आदि का भ्रमण किया तथा व्याख्यान को भी सुना। छात्राओं ने कहानी प्रतियोगिता में भी प्रतिभाग किया। जिसमें आर्य कन्या महाविद्यालय की प्रिया ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। इलाहाबाद संग्रहालय का भ्रमण कार्य मध्यकालीन इतिहास विभाग की डॉ० नाज़नीन फारूकी एवं डॉ0 अर्चना सिंह तथा प्राचीन इतिहास विभाग की डॉ० दीपशिखा श्रीवास्तव के निर्देशन में किया गया। डॉo सुधा सिंह एवं डॉ० ज्योति रानी जायसवाल ने भी सहयोग प्रदान किया।

Exit mobile version