प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। आर्य कन्या ग्रुप ऑफ़ इंस्टिट्यूशन, प्रयागराज की ओर से आर्य कन्या इंटर कॉलेज, प्रयागराज में प्रबंधक पंकज जायसवाल के निर्देशन में 10 दिवसीय निःशुल्क कार्यशाला का आयोजन 21 मई 2022 से प्रारंभ हो रहा है। जिसमें विभिन्न विधाएं -नृत्य, संगीत( लोकगीत, देशगीत, भजन ) कढ़ाई एवं सिलाई सृजनात्मक लेखन, चित्रकला,रंगोली , योगाभ्यास आदि का प्रशिक्षण प्रशिक्षित शिक्षिकाओ॑ द्वारा दिया जाएगा । इच्छुक छात्र-छात्राएं एवं अन्य जो भी इस कार्यशाला में प्रतिभाग करना चाहते हैं। वह 21 मई 2022 को प्रातः 8:00 बजे आकर आर्य कन्या इंटर कॉलेज, प्रयागराज में अपना रजिस्ट्रेशन अवश्य करा लें। कार्यशाला का समय प्रातः 8:00 से 10:00 बजे का रहेगा।