
(अनुराग शुक्ला )प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। भोजपुरी फिल्म ‘जनहित में जारी बनकर’ पूरी हो चुकी है इस फिल्म में युवा कलाकार ‘अवनीश दुबे देव’ और ‘सेजल दुबे ‘मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे। फिल्म में भोजपुरी सिनेमा के ‘वर्सेटाइल एक्टर’ प्रकाश जैस एक अहम किरदार निभाते हुए दिखाई देंगे। नवोदित डायरेक्टर आयुष दुबे के निर्देशन में बनी जनहित में जारी अपने विषय को लेकर शुरू से ही चर्चाओं में थी। फिल्म कि अगर कहानी की बात करें तो इस फिल्म में एक ऐसे विषय को उठाया गया है जिससे आज तक भोजपुरी सिनेमा अछूता था। असल में जनहित में जारी एक सामाजिक मुद्दे से जुड़ी हुई फिल्म है। बात अगर कहानी की करें तो संदीप द्विवेदी की लिखी हुई जनहित में जारी कहानी एक ऐसे शख्स की है जोकि शौचालय के लिए पूरे सिस्टम से टकरा जाता है। फिल्म के पोस्टर भी एकदम यूनिक नजर आए हैं। किसी पोस्टर में प्रकाश जैस शौचालय के बाहर लोटा हाथ में लेकर खड़े दिखाई देते हैं तो किसी पोस्टर में अवनीश दुबे और सेजल दूबे रोमांस की अदा में नजर आते हैं। ऑक्सीमिन एंटरटेनमेंट के प्रमुख आनंद शुक्ला ने बताया की जनहित में जारी पूरी हो चुकी है। पोस्ट प्रोडक्शन का काम कंप्लीट होने के बाद अब फिल्म के ट्रेलर की बारी है जोकि जल्द ही दर्शकों के बीच आ सकता है। वही युवा निर्देशक आयुष दुबे बताते हैं की भोजपुरिया दर्शकों को जनहित में जारी का पोस्टर खासा पसंद आया था ऐसे में वह और उनकी टीम यह उम्मीद कर रही है की पोस्टर की तरह ट्रेलर भी धमाकेदार होगा। अवनीश दुबे देव कहते हैं की जनहित में जारी अपने विषय को लेकर हमेशा से ही सुर्खियां बटोर चुकी है ऐसे में फिल्म के ट्रेलर का इंतजार दर्शकों के साथ-साथ उन्हें भी है। फिलहाल उम्मीद की जा रही है कि एक बढ़िया फिल्म दर्शकों के बीच जल्द आएगी।