राज्य ललित कला अकादमी ‘ग्रीष्मकालीन चित्रकला कार्यशाला’ उद्घाटन आज

मजीदिया इस्लामिया इंटर कॉलेज में विभिन्न प्रकार की पेटिंग्स के हुनर सीखेंगे बच्चे एवं जूनियर कलाकार

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार ) । प्रतिभाओं को प्रोत्साहन देने एवं बच्चों में कला के प्रति रुचि पैदा करने के उद्देश्य से राज्य ललित कला अकादमी संस्कृति विभाग उत्तर प्रदेश शासन की ओर से ‘ग्रीष्मकालीन चित्रकला कार्यशाला’ मजीदिया इस्लामिया इंटर कॉलेज में आयोजित की जा रही है। कार्यशाला का उद्घाटन मुख्य अतिथि सीनियर वाश पेटिंग कलाकार जस्टिस सुधीर नारायण अग्रवाल करेंगे। विशिष्ट अतिथियों में मजीदिया इस्लामिया इंटर कॉलेज के प्रबंधक फरहान उल्लाह एवं प्रधानाचार्य ख्वाजा तारीख अहमद रहेंगे। प्रत्येक दिन प्रातः 9 बजे से 11 बजे तक चलने वाली यह कार्यशाला दो वर्गों में होगी। प्रथम ग्रुप में 10 वर्ष से 17 वर्ष एवं द्वितीय ग्रुप में अट्ठारह से 25 वर्ष आयु वाले प्रतिभागी रहेंगे। यह जानकारी देते हुए ललित कला अकादमी के कार्यकारिणी सदस्य एवं कार्यक्रम संयोजक रवींद्र कुशवाहा ने बताया कि 22 मई से 7 जून तक बच्चों द्वारा कार्यशाला में बनाए गए चित्रों की तीन दिवसीय चित्रकला प्रदर्शनी करेली स्थित खानम आर्ट गैलरी में आयोजित की जाएगी, जिसका उद्घाटन 8 जून को किया जाएगा। सभी प्रतिभागियों एवं मुख्य प्रशिक्षक को राज्य ललित कला अकादमी की ओर से प्रशस्ति पत्र भी प्रदान किया जाएगा। कार्यशाला में मुख्य प्रशिक्षक वरिष्ठ चित्रकार तलत महमूद एवं अतिथि कलाकार के रूप में शहर के मानिन्द सीनियर आर्टिस्ट विभिन्न प्रकार की पेंटिंग का हुनर बच्चों एवं जूनियर कलाकारों को सिखायगें।

Exit mobile version