
प्रयागराज ( अनुराग दर्शन समाचार ) । शहर एवं जिला कांग्रेस कमेटी के सदस्यों ने भारत रत्न राजीव गांधी को 31वें बलिदान दिवस पर कृतज्ञता पूर्ण नमन किया । प्रातः उनके पैतृक आवास आनंद भवन में कांग्रेसजनों ने राष्ट नेता के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी और देश निर्माण में उनके योगदान को याद किया । इस मौके पर श्रद्धांजलि सभा में एआईसीसी सदस्य शेखर बहुगुणा ने कहा कि राजीव जी ने एकता और अमन के लिए अपना सर्वोच्च बलिदान दिया । वक्ताओं ने कहा कि वे विश्व नेता थे । जिन्होंने महिलाओं को हर क्षेत्र में 33% आरक्षण, 18 वर्ष के युवाओं को मताधिकार, पंचायती राज कानून , दल बदल कानून और संचार टेक्नोलाजी ने भारत को दुनिया की अग्रणी ताकत बना दिया था । अध्यक्षता शहर अध्यक्ष प्रदीप मिश्रा अंशुमन ने की । कहा कि संस्थाओं को ध्वस्त करने के बजाय देश को एक सामरिक सोच की ज़रूरत है । राज्य समिति के सदस्य किशोर वार्ष्णेय ने संचालन किया ।गंगापार अध्यक्ष सुरेश यादव, संजय तिवारी, फुज़ैल हाशमी, देवी पांडेय, हरिकेश त्रिपाठी, रविन्द्र सिंह, अजय मिश्रा, जावेद उर्फी, परवेज़ सिद्दीकी, प्रदीप द्विवेदी, मनोज पासी , भोले सिंह, विजय यादव, विनय पांडेय, इरशाद उल्ला , राकेश पटेल, अशफाक अहमद, दिवाकर भारतीय, अजय श्रीवास्तव , दत्तात्रेय त्रिपाठी, लाल बाबू साहू , अजेंद्र गौढ़, आदि मौजूद थे ।