जयसेल्स वॉरियर्स ने जीता उद्घाटन मुकाबला

प्रयागराज ( अनुराग दर्शन समाचार ) । जयसेल्स वॉरियर्स ने दि माइटी लीजेंड को पांच विकेट से हराकर इफ्तेखार अहमद (पापू) मेमोरियल वेटरन क्रिकेट प्रतियोगिता का उद्घाटन मुकाबला अपने नाम किया।

डीएवी कॉलेज मैदान पर रविवार से शुरू हुई प्रतियोगिता में टॉस जीतकर दि माइटी लीजेंड ने 20 ओवर में 161 रन (सनी भारतीय 72, सागर गुप्ता 35, आशुतोष तिवारी 3/49, दानिश अली 2/30) बनाये। जवाब में जयसेल्स वॉरियर्स ने 18.2 ओवर में 5 विकेट पर 162 रन (रवींद्र आनंद 61, इमरोज 44, विनीत सिंह 25, सागर गुप्ता 2/41, आदित्य सिंह व धर्मेंद्र सिंह एक-एक विकेट) बना लिये।
इससे पहले प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्य अतिथि इलाहाबाद विश्वविद्यालय के क्रिकेट प्रशिक्षक देवेश मिश्र ने किया। आयोजन सचिव परवेज आलम ने उनका स्वागत किया। इस मौके पर अंजुम परवेज, वजाहत महमूद, मोहम्मद आरिफ, सोहन स्वर्णकार, परिमल दीक्षित आदि उपस्थित रहे।

*सिद्दार्थ की गेंदबाजी से दौलत हुसैन फाइनल में*

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार ) । सिद्धार्थ वर्मा की अचूक गेंदबाजी (4.3-1-19-6) के दम पर दौलत हुसैन इंटर कॉलेज ने भानु प्रताप सिंह क्रिकेट क्लब को 98 रन से हराकर शाह मरीन ट्रॉफी क्रिकेट सीरीज के फाइनल में जगह बना ली।
दौलत हुसैन इंटर कॉलेज ने रविवार को अपने मैदान पर टॉस जीतकर पहले खेलते हुए 29.3 ओवर में 217 रन (दानिशाल निज़ाम 41, मोहम्मद अरमान 37, इरशाद अहमद 24, मोहम्मद तैमूर 22, अखिल कश्यप व देवांश पाठक तीन-तीन विकेट) बनाये। जवाब में भानु प्रताप क्लब की टीम 17.3 ओवर में 119 रन (अखिल कश्यप 58, देवांश पाठक 16, सिद्धार्थ वर्मा 6/19, हंसम जायसवाल 2/21) पर सिमट गई। सिद्धार्थ को मैन ऑफ द मैच चुना गया।

Exit mobile version