प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। आंधी, बारिश की वजह से कई ट्रेनों के संचालन पर फर्क पड़ा है। मंगलवार को प्रयागराज जंक्शन आने वाली मुंबई रूट की दो ट्रेनें दो से ढाई घंटे की देरी से पहुंची। शाम को पहुंचने वाली ट्रेनें भी एक से दो घंटे देरी से चल रही हैं। सोमवार को तो सीतामढ़ी से दिल्ली जा रही लिच्छवी एक्सप्रेस दारागंज स्टेशन पर डेढ़ घंटा खड़ी रह गई थी। असल में ओवर हेड इलेक्ट्रिक (ओएचई) में पावर सप्लाई बाधित होने की वजह से ट्रेन वहां खड़ी रही।