खड़े वाहनों का चालान करने के विरोध में व्यापारियों ने किया कटरा बाजार बंद

सुबह से दुकानों के गिरे शटर, व्यापारियों ने सड़क पर किया प्रदर्शनप्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार ) । लगातार दो दिन अतिक्रमण हटाने और मार्ग पर खड़े वाहनों का चालान करने के विरोध में व्यापारियों ने बुधवार को कटरा बाजार बंद रखा। मार्केट में मनमोहन पार्क से लक्ष्मी टाकीज चौराहा के बीच सुबह से दुकानों के शटर गिरे रहे। व्यापारियों ने सड़क पर प्रदर्शन भी किया। कार्रवाई के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। दुकानें बंद रहीं तो मार्केट में सन्नाटा पसरा रहा। बाजार में मंगलवार शाम लगातार दूसरे दिन अतिक्रमण हटाने और वाहनों के चालान के विरोध में व्यापारियों ने अनिश्चितकालीन बंदी की घोषणा की थी। नगर निगम ने सोमवार को अतिक्रमण हटाया था। दूसरे दिन नगर निगम के साथ पहुंची पुलिस ने मार्केट में सड़क पर खड़े वाहनों का चालान किया। मार्केट के व्यापारियों ने दोहरी कार्रवाई का विरोध किया था।

Exit mobile version