रानी रेवती देवी विद्यालय में सात दिवसीय सेवा शिक्षा प्रशिक्षण वर्ग प्रारंभ

 

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार ) l रानी रेवती देवी सरस्वती विद्या निकेतन इंटर कॉलेज, राजापुर प्रयागराज के संगीताचार्य एवं मीडिया प्रभारी मनोज गुप्ता की सूचनानुसार विद्यालय के प्रधानाचार्य बांके बिहारी पांडे के संयोजन में विद्या भारती काशी प्रांत द्वारा संचालित सेवा बस्तियों में चल रहे संस्कार केंद्रों के संयोजको के सात दिवसीय सेवा शिक्षा प्रशिक्षण वर्ग का उद्घाटन राष्ट्रीय सेवा शिक्षा संयोजक रामस्वरूप जी ने किया ,अध्यक्षता विद्या भारती काशी प्रांत के संगठन मंत्री डॉ राम मनोहर जी ने की तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में विद्यालय के प्रबंधक एवं इलाहाबाद हाईकोर्ट के जी ए शिव कुमार पाल उपस्थित रहे l कार्यक्रम का प्रारंभ मां सरस्वती जी की सुमधुर वंदना से हुआ तत्पश्चात मुख्य अतिथि रामस्वरूप जी का स्वागत विद्यालय के प्रबंधक शिव कुमार पाल ने तथा अध्यक्षता कर रहे डॉ राम मनोहर जी का स्वागत विद्यालय के प्रधानाचार्य बांके बिहारी पांडे ने स्मृति चिन्ह, माल्यार्पण एवं अंगवस्त्रम से किया l उद्घाटन सत्र में अपने वक्तव्य में राष्ट्रीय सेवा शिक्षा संयोजक रामस्वरूप जी ने बताया कि सेवा के क्षेत्र में हम कार्य करते हैं यह एक पवित्र कार्य है l हमारा समाज विराट पुरुष अर्थात साक्षात ईश्वर है जब हम विराट पुरुष की पूजा करते हैं तो उसके मस्तक का नहीं भुजाओं का भी नहीं बल्कि जिसे शरीर में सेवा कार्य मिला है चरण, उसी चरण की हम पूजा करते हैं l यह सिद्धांत एक अनुकरणीय सिद्धांत है , मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम ने भी माता शबरी और केवट की सेवा की थी भगवान राम ने इस समाज में श्रेष्ठ जनों का सम्मान किया तथा दुर्जनों को दंडित किया , भगवान श्री कृष्ण भी सेवक थे उन्होंने आजीवन धर्म की स्थापना के लिए सेवा की, उन्होंने युधिष्ठिर के राजसूय यज्ञ में पत्तल उठाने का कार्य अपनी स्वेच्छा से किया l उन्होंने बताया कि हमारे श्रेष्ठ महापुरुष राजर्षि ,महर्षि सबने सेवा के क्षेत्र को चुना हमारे संगठन में जातिगत भेदभाव नहीं होता हम सेवा बस्ती में कार्य करने वाले बंधु/ भगिनी सेवा बस्ती की दिशा और दशा सुधारने के लिए कार्य करते हैं , हम अपने कार्य में सफल हो ऐसी कामना है l सेवा भारती अनेक प्रकार के प्रकल्प चला रही है हम उसके सहभागी बने तथा हम इसके घटक हैं इस बात का हमें गर्व होना चाहिए l इसी क्रम में कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे विद्या भारती काशी प्रांत के संगठन मंत्री डॉ राम मनोहर जी ने बताया कि परम पूज्य डॉक्टर केशव राव बलिराम हेडगेवार जी का जीवन ही संघ की विचारधारा थी l बचपन से ही राष्ट्रभक्ति उनके जीवन में दिखाई देने लगी थी l उन्होंने कहा कि यूनियन जैक लहरा रहे तो हमारे देश में क्यों लहरा रहा है इसे उतार कर हमारे देश का झंडा लहराना चाहिए, उन्होंने छोटे-छोटे बच्चों के साथ खड़े होकर डीआईओएस के सामने वंदे मातरम का उद्घोष किया l एमबीबीएस की पढ़ाई पूरी करने के बाद सांसारिकता से हटकर राष्ट्र भक्ति में लीन हो गए ,उनकी चिंता थी कि दुनिया का नेतृत्व करने वाला देश गुलामी की बेड़ियों में क्यों जकड़ा है l आत्मकेंद्रित समाज के साथ चलने के लिए उन्होंने व्यापक कार्य किया, उन्होंने बताया कि हमारे देश के लोग अपने कर्तव्यों का पालन करना भूल गए इसलिए देश गुलाम हुआ हमें अपने देश के रीति-रिवाजों, परंपराओं, तीज त्यौहार और व्रत यह सब इन देशवासियों को समझना होगा उनका पालन करना ही राष्ट्रीय चरित्र कहलाएगा l उक्त कार्यक्रम में काशी प्रांत से लगभग 100 सेवा केंद्र के संयोजक भाग ले रहे हैं l इस अवसर पर भारतीय शिक्षा समिति पूर्वी उत्तर प्रदेश के निरीक्षक रामजी सिंह, भारतीय शिक्षा समिति पूर्वी उत्तर प्रदेश के मंत्री डॉक्टर रघुराज सिंह, प्रांतीय सेवा प्रमुख कमलाकर तिवारी, क्षेत्रीय सीमा सेवा संयोजक राघव जी, सह शिक्षा सेवा संयोजक नरसिंह नारायण सिंह सहित विद्यालय के समस्त आचार्य बंधु एवं आचार्या दीदियां उपस्थित रहे l

Exit mobile version