प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। आज आरएसएस भाजपा के भ्रामक दुष्प्रचार के खिलाफ आजादी के महानायक पूर्व प्रधानमंत्री पँडित जवाहर लाल नेहरू की 58वीं पुण्यतिथि पर ऑल इंडिया राजीव गांधी ब्रिगेड के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेन्द्र दुबे ,राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष पँडित विकास दुबे के नेतृत्व में सैकड़ों ब्रिगेड कार्यकर्ता ऐतिहासिक आनन्द भवन जा कर पँडित नेहरू के चित्र पर माल्यार्पण कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित किया और पँडित नेहरू अमर रहे के गगनभेदी नारे लगाए गए । आजादी के गवाह ऐतिहासिक आनंद भवन में ब्रिगेड कार्यकर्ताओ को सम्बोधित करते हुए ब्रिगेड के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेन्द्र दुबे ने कहा कि पँडित नेहरू आजादी के संघर्षों में 17 बार गिरफ्तार और 13 वर्ष तक अंग्रेजों की जेल में रहे उनकी पत्नी कमला नेहरू भी 5 वर्ष तक जेल में रही थीं। पँडित नेहरू भारत को अंग्रेजों की गुलामी से आजाद कराकर जी जान से लग कर भारत को एक मजबूत विकासशील राष्ट्र बनाया और अपनी दूरदृष्टि से धर्मनिरपेक्ष भारत का निर्माण किया जहां मजहब , जाति, वर्ण के आधार पर कोई मतभेद नही रहा । देश के सभी धर्म ,भाषा, जाति वर्ण को एक साथ स्वतंत्रता से जीने का अधिकार दिया । आज आरएसएस भाजपा नेता जो पूरी आजादी आंदोलन में अंग्रेजों का साथ दिया आज देश मे धर्म का भ्रामक प्रचार कर हिन्दू मुस्लिम को अलग बांट रहे है जबकि देश के हिन्दू – मुस्लिम कंधे से कंधा मिला कर अंग्रेजों को देश से बाहर भगाया देश को आजाद कराया ।ब्रिगेड कार्यकर्ताओ को सम्बोधित करते हुए ब्रिगेड के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष पँडित विकास दुबे ने कहा कि पँडित नेहरू ऐसे जननायक थे जिन्होंने बिखरे भारत को जहाँ सुई तक नही बनती थी कपड़े भी भारतीयों को विदेशों से मिलते थे आज देश मे हवाई जहाज , पानी का जहाज तोप गोले बनाये जा रहे है । देश को विश्व विद्यालय , वैज्ञानिक संस्थान, इसरो , चुनाव आयोग जैसा संस्थान दिया देश को एक बड़ी फौज दिया । देश मे हरित क्रांति लाये जिससे भारतीयों का पेट भर रहा है । पँडित नेहरू की लोकप्रियता इतनी बड़ी थी कि वे उस समय तानाशाह बन सकते थे परंतु उन्होंने भारत को लोकतांत्रिक देश बनाया । आज हम राजीव ब्रिगेड कार्यकर्ता पँडित नेहरू के पैतृक निवास से संकल्प ले कर आजादी के महानायक नेहरू के आजादी संघर्ष गाथा को जन जन तक पहुचाने के लिए ब्रिगेड के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेन्द्र दुबे के नेतृत्व में पँडित नेहरू भारत निर्माण यात्रा प्रारंभ किया । इस अवसर पर ब्रिगेड के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेन्द्र दुबे , राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष पँडित विकास दुबे,उत्तर प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती बीना दुबे, राष्ट्रीय महासचिव एम०बी० तिवारी , पहलवान सन्दीप शौकीन, अनिल शर्मा , ठाकुर भरत सिंह , मदन लाल शर्मा , राजेन्द्र कुमार राठी , के०एल०टिन्नू , राजेश कुमार भारतीया , पँडित त्रिपाठी सहित कई ब्रिगेड कार्यकर्ता व कांग्रेस जन उपस्थित रहे ।