कलश यात्रा का जगह-जगह हुआ भव्य स्वागत

श्री विष्णु महायज्ञ एवं श्री अवधूतानंद वेदांत संत सम्मेलन से पूर्व निकाली यात्रा

4 को होगी पूर्णाहूति, 5 को होगा विशाल भंडारे का आयोजन

महोबा ( अनुराग दर्शन समाचार ) । श्री विष्णु महायज्ञ एवं श्री अवधूतानंद वेदांत संत सम्मेलन से पूर्व नगर में भव्य कलश यात्रा निकाली गई। भक्तों में इसे लेकर उत्साह देखने को मिला। कुलपहाड़ तहसील के श्री अवधूतानंद महाराज की पावन नगरी ग्राम विजयपुर मे श्री विद्यानंद आश्रम में विष्णु महायज्ञ एवं श्री अवधूतानंद वेदांत संत सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। विष्णु महायज्ञ से पहले संपूर्ण नगर मे भक्तों द्वारा भव्य कलश यात्रा निकाली गई। जिसका लोगो ने अपने द्वार पर तिलक लगा कर स्वागत किया। कलश यात्रा में 4 वेद 6 शास्त्र और 18 पुराण भक्त अपने सिर पर रख कर चल रहे थे तो महिलाएं व युवतियां अपने सिर पर कलश रख कर चल रही थी। कलश यात्रा मंे डीजे पर बज रहे भक्ति गीत की धुनांे पर युवा भी जमकर थिरक् रहे थे तो वही कलश यात्रा मे बैंड बाजों में अश्व नृत्य कर रहे थे। कलश यात्रा आश्रम से होते हुए अंडवारा और विजयपुर नगर का भ्रमण किया। इस कार्यक्रम के अवसर पर मेले का भी आयोजन किया जा रहा है। जिसमे बाहर से आये हुए दुकानदारों को निःशुल्क जमीन, बिजली, पानी, भोजन, एवं सुरक्षा आदि की व्यवस्था कमेटी द्वारा की गई है। यह कार्यक्रम विष्णु महायज्ञ विजयपुर, अंडवारा, पनारा एवं समस्त क्षेत्रवासियों के सहयोग से किया जा रहा है। 4 जून को पूर्णाहुति दी जायेगी तथा अंतिम दिन 5 जून को विशाल भंडारे का आयोजन किया जायेगा। इस मौके पर राजेंद्र चैधरी राठ, भोले यादव जिपं सदस्य कुलपहाड़, ग्राम प्रधान दयाराम दद्दा, पुस्पेंद्र सिंह, धीरेंद्र राजपूत, प्रेमबाबू प्रजापति, रामसिंह, रमेशचंद्र, अखिलेश, शंकरलाल, नृपतसिंह सहित हजारांे की संख्या मे भक्त मौजूद रहे।

Exit mobile version