अंकित की पारी से एएनसीए रेड विजयी

 

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार ) । आशीष नेहरा क्रिकेट अकादमी की इंटर एएनसीए क्रिकेट प्रतियोगिता में
अंकित यादव के अर्धशतक (98 नाबाद, 48 गेंद, 13 चौके, पांच छक्के) से एएनसीए रेड ने एएनसीए ब्लू को 10 विकेट से हराया।
डीपीएस मैदान पर शुक्रवार को खेले गए मैच में एएनसीए ब्लू ने 32 ओवर में 136 रन (अखिल तिवारी 39, संदीप पटेल 25, अंशुमान 23 नाबाद, अभिनय मिश्र, अमितेश शुक्ल व करन यादव दो-दो विकेट) बनाये।
जवाब में एएनसीए रेड ने 14.2 ओवर में बिना विकेट खोए 140 रन (अंकित यादव 98 नाबाद, अर्जुन दुबे 30 अविजित) बना लिए।

*टाइटन और बी स्क्वाड को मिली जीत*

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार ) । टाइटन और बी स्क्वाड ने अपने-अपने मैच जीतकर एटी फ्लिन मेमोरियल टी-10 रात्रिकालीन टेनिसबाल क्रिकेट प्रतियोगिता में पूरे अंक प्राप्त किये।
ब्वॉयज हाईस्कूल मैदान पर गुरुवार रात खेले गये मैच में टाइटन ने 10 ओवर में 54 रन (अमित टोपनो 19, प्रवीण मिंज 14, साहिल व अभिषेक एक-एक विकेट) बनाये। जवाब में यूनाइटेड वॉरियर्स की टीम 10 ओवर में 6 विकेट पर 49 रन (साहिल 16, अभिनव 11, रिचर्डस दो, एशले साइमन व जैतून सूरीन एक-एक विकेट) पर सिमट गई। दूसरे मैच में लीजेंड ने 10 ओवर में 48 रन (सैंडी व कमलेश 10-10, अर्जित दो, रोहित दयाल व कीथ एक-एक विकेट) बनाये। जवाब में बी स्क्वाड ने 7.1 ओवर में 3 विकेट पर 47 रन (रोहित दयाल 23, अर्जित 11, हनी बारकर तीन विकेट) बना लिये।

Exit mobile version