कार्तिकेय की उम्दा गेंदबाजी, वाईएमसीए फाइनल में पहुंची

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। वाईएमसीए ने वर्मा क्रिकेट क्लब को 22 रन से हराकर सेंट पीटर्स कप अंडर-12 क्रिकेट प्रतियोगिता के फाइनल में जगह बना ली।

ईश्वर शरण इंटर कालेज मैदान पर रविवार को खेले गए सेमीफाइनल मैच में वाईएमसीए ने 27.4 ओवर में 120 रन (मो. अंशी 32, ऋषि सिंह 20, हनुष यादव 3/17, प्रतीक पांडेय व युवराज एक-एक विकेट) बनाये। जवाब में वर्मा क्रिकेट क्लब की टीम 21.2 ओवर के 98 रन (साहिल अहमद 37, हनुष यादव 19, कार्तिकेय वर्मा 4/32, मो. अंशी 3/21, अनिकेत कुमार 2/23) पर समेट दिया।

Exit mobile version