गौरीकुण्ड से केदारनाथ धाम तक की यात्रा

शंकराचार्य महाराज ने संतो विद्वानों के समूह के साथ किया पैदल यात्रा

केदारनाथ (अनुराग दर्शन समाचार )। गोवर्धनपुरी पीठाधीश्वर जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी श्री अधोक्षजानंद देव तीर्थ जी महाराज द्वारा ज्योतिर्लिंग एवं शक्तिपीठ दर्शन पूजन हेतु 20नवम्बर 2021 से प्रारंभ भारत भ्रमण यात्रा उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिला पहुचने पर प्रशासन एवं पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों ने भब्य स्वागत किया। गौरीकुण्ड से केदारनाथ धाम तक दुर्गम घाटी की 18किलोमीटर की यात्रा शंकराचार्य महाराज ने संतो विद्वानों के समूह के साथ पैदल किया । राज्य सरकार द्वारा शंकराचार्य जी के विशेष सुरक्षा के साथ एसडीआरएफ की टुकड़ी भी लगाई गयी। केदारनाथ घाटी धर्म के जयघोष से गुंजायमान हुई । केदारनाथ धाम पहुचने पर अपर जिलाधिकारी के एन गोस्वामी एवं अपर पुलिस अधीक्षक के साथ प्रशासन एवं मंदिर समिति के पदाधिकारियों द्वारा स्वागत किया ।

Exit mobile version