
शिव काशी मंच के प्रमुख संजय पाण्डेय ने कहा कि स्वामिश्रीः 100 करोड़ सनातनधर्मियों के इच्छानुसार ही ज्ञानवापी में प्रकट हुए आदि विशेश्वर के पूजन व भोग की मांग कर रहे और ये शास्त्र अनुरूप मांग है जब देवता प्रकट हुए हैं तो उनके पूजा व भोग की व्यवस्था सुनिश्चित की जानी चाहिए।स्वामी जी अन्न जल त्याग दिए हैं और दृढ़ संकल्पित हैं कि जब तक आदि विशेश्वर का पूजन भोग नही होता तब तक वो अन्न जल ग्रहण नही करेंगे। इसलिए शासन प्रशासन को स्वामी जी के मांग को देखते हुए कोई उचित मार्ग प्रशस्त करना चाहिए। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से साध्वी पूर्णाम्बा दीदी, साध्वी शारदम्बा दीदी, राकेश सरावगी, जयन्तुजय शास्त्री, रवि त्रिवेदी,श्री प्रकाश पाण्डेय, रमेश उपाध्याय, विनीत तिवारी, किशन जायसवाल, राकेश पाण्डेय, रमेश दुबे, सावित्री पाण्डेय, अनिता दुबे, गौरी, लक्ष्मी, विजया तिवारी, लता पाण्डेय आदि लोग प्रमुख रूप से सम्मलित थे।