विजय वैश्य ने समाजवादी पर्टी की प्राथमिक सदस्यता से दिया इस्तीफा

कुंवर रेवती रमण सिंह को राज्यसभा न मिलने से थे नाराज

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार ) आज प्रयाग व्यापार मण्डल के उपाध्यक्ष व्यापारी नेता विजय वैश्य, पू० वरिष्ठ पारषद, समाजवादी पाटी महानगर प्रयागराज के वरिष्ठ उपाध्यक्ष ने कुंवर रेवती रमण सिंह को राज्यसभा का टिकट न दिये जाने पर नाराजर्गी जाहिर करते हुये कहा कि अखिलेश यादव धोखेबाज नेता है । क्योंकि उन्होंने कई बार कुंवर साहब से
राज्यसभा का टिकट दिये जाने का वादा किया कि उन्हें दोबारा राज्यसभा सांसद बनायेगें । लेकिन ऐन टाइम पर कपिल सिब्बल को राज्यसभा का टिकट दे दिया। यह सोच कर कि कभी जब ई.डी. अथवा सी. बी.आई. के जाल में फंसने की स्थिति होगी तो कपिल सिब्बल सुप्रीम कोर्ट में उनकी पैरवी करेगें। इससे तो अच्छा होता कि अखिलेश यादव जरूरत पड़ने पर सुप्रीम कोर्ट के अन्य किसी वकील को फीस देकर अपनी पैरवी करा लेते। उत्तर प्रदेश के लोकप्रिय जनप्रिय राजनेता कुँवर साहब को पुनः राज्यसभा भेजते तो पार्टी का जनाधार बढ़ता। अखिलेश यादव की बुद्धि भष्ट हो गयी है इसलिये वह अनाप- शनाप फैसला ले रहे हैं। विजय वैश्य ने समाजवादी पर्टी की प्राथमिक सदस्यता, लोहिया ट्रस्ट और महानगर समाजवादी पार्टी के उपाध्यक्ष पद से इस्तीफा देते हुये अपना इस्तीफा प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल को भेज दिया है।

Exit mobile version