विश्व कल्याण के उद्देश्य को लेकर छात्राओं ने किया शस्त्र प्रदर्शन
( अनुराग शुक्ला ) उज्जैन (अनुराग दर्शन समाचार ) । आज साधु संतों ने उज्जैन के विश्व प्रसिद्ध महाकालेश्वर मंदिर से एक पेशवाई निकाली। पेशवाई का मुख्य उद्देश्य विश्व कल्याण व जनकल्याण के साथ ही लोगों को धर्म के प्रति जागरूक करना था। यहां बड़ी संख्या में संत शामिल हुए । इस यात्रा का आयोजन महाकाल सेना द्वारा किया गया। महाकाल मंदिर से शुरू हुई यह यात्रा शहर के विभिन्न मार्गो से होते हुए रामघाट पर पहुंची। इस पेशवाई में 8 घोड़े, 3 बैंड, डीजे, 6 बग्गी, ऊंट व हाथी शामिल हुए। यहां बड़ी संख्या में शहरवासी भी शामिल थे । इस दौरान छात्राओं ने शस्त्र प्रदर्शन किया। जहां भक्त भक्ति में झूमते गाते नजर आए झांझ मंजीरे और ढोलक की थाप पर शिव बारात निकाली गई। पेशवाई के दौरान पूरा मार्ग भगवा में दिखाई दिया।