
प्रयागराज ( अनुराग दर्शन समाचार ) नगर विकास मंत्री द्वारा बीते एक जून को प्रत्येक मंगलवार को जन सुनवाई कर उनकी समस्याओं का निस्तारण करने का निर्देश दिया गया था। जिसके क्रम में आज हुई जन सुनवाई में कुल 26 शिकायतें प्राप्त हुई। नगर निगम के जनसम्पर्क अधिकारी ने बताया कि प्रत्येक मंगलवार को 10 से 12 बजे तक जन सुनवाई करने का निर्देश था। नगर आयुक्त रवि रंजन ने जन सुनवाई के दौरान प्राप्त जन शिकायतों पर त्वरित कार्यवाही किये जाने के लिए सम्बंधित विभागों को निर्देशित किया कि तत्काल शिकायतों का निस्तारण कराना सुनिश्चित करें। इस अवसर पर अपर नगर आयुक्त रत्नप्रिया, मुख्य अभियंता सतीश कुमार, जलकल महाप्रबंधक हरीशचंद्र बाल्मीकि, मुख्य कर निर्धारिण पी.के मिश्र, मुख्य वित्त एवं लेखाधिकारी आर.के शर्मा, पशु चिकित्साधिकारी विजय अमृत राज आदि उपस्थित रहे।