रहस्यमय परिस्थितियों में गोली से घायल युवक की मौत

प्रयागराज ( अनुराग दर्शन समाचार )। झूसी थाना क्षेत्र के नीवी गांव में एक सप्ताह पूर्व संदिग्ध परिस्थितियों में गोली से घायल युवक की उपचार के दौरान मंगलवार भोर में मौत हो गई। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।

झूंसी के नीवी कला गांव निवासी राज शर्मा (18) पुत्र दीपनाथ एक जून को संदिग्ध परिस्थितियों में गोली लगने से घायल हो गया। परिवार के लोग उसे उपचार के लिए स्वरूपरानी नेहरू चिकित्सालय में भर्ती कराया। जहां उसकी मंगलवार भोर में मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने बताया कि अज्ञात में मुकदमा दर्ज करके जांच शुरू कर दी गई है।

Exit mobile version