फैज़ान, अनिमेष, मान और आदित्य चमके
प्रयागराज( अनुराग दर्शन समाचार )। दौलत हुसैन इंटर कालेज, स्पोर्ट्स टैलेंट क्रिकेट क्लब और सेंट पीटर्स क्लब ने अपने-अपने मुकाबले जीतकर संतोष दीक्षित मेमोरियल क्रिकेट प्रतियोगिता में पूरे अंक प्राप्त किये। इन मैचों में फैज़ान अहमद (65 रन एवं तीन विकेट), अनिमेष चौधरी (69 रन एवं चार विकेट), मान कुशवाहा (95 रन) और आदित्य पाल (82 रन एवं तीन विकेट) ने उल्लेखनीय प्रदर्शन किया।
मंगलवार को दौलत हुसैन कालेज ने अपने मैदान पर 30 ओवर में 5 विकेट पर 221 रन (फैज़ान अहमद 65, विपुल द्विवेदी 55, तन्मय मालवीय 38, अली जफर 22 नाबाद, प्रांजल व आकाश एक-एक विकेट) बनाकर फोर्ड क्रिकेट क्लब को 26.1 ओवर में 183 रन (शिवम यादव 64, आयुष पटेल 20, फैज़ान अहमद व सिद्धार्थ वर्मा तीन-तीन, अभय गौतम व उबैद उल्ला दो-दो विकेट) पर समेटा। फैज़ान को एजीयूपी के वरिष्ठ क्रिकेटर शाहनवाज़ अली खान ने मैन आफ द मैच का पुरस्कार दिया।
चक हरिवन झूंसी मैदान पर पहले मैच में स्पोर्ट्स टैलेंट क्रिकेट अकादमी ने 30 ओवर में 4 विकेट पर 242 रन (मान कुशवाहा 95, अनिमेष चौधरी 69, सौरभ 50, आदित्य पाल 3/49) बनाकर स्टेडियम ब्वॉयज को 29.3 ओवर में 180 रन (आदित्य पाल 82, अनुराग यादव 28, साहिल 20, अनिमेष चौधरी 4/21, अनंत पाल 2/32) पर समेटा। अनिमेष मैन आफ द मैच रहे।
दूसरे मैच में स्पोर्ट्स पॉइंट को 19 ओवर में 87 रन (अरबाज़ 29, शाश्वत व अश्मित सरोज तीन-तीन, वीर प्रताप दो विकेट) पर समेटकर सेंट पीटर्स क्लब ने 18.1 ओवर में 88 रन (वीर प्रताप 41 नाबाद, ईशान सिंह 24, शिवम पांडेय 1/08) बना लिए। वीर प्रताप को मैन आफ द मैच चुना गया।
जवाहरलाल नेहरू क्लब को पूरे अंक
प्रयागराज ( अनुराग दर्शन समाचार )। जवाहरलाल नेहरू क्लब ने डीएसए कोचिंग सेंटर को आठ विकेट से हराकर सेंट पीटर्स कप क्रिकेट प्रतियोगिता में पूरे अंक प्राप्त किये।
ईश्वर शरण इंटर कालेज मैदान पर मंगलवार को खेले गए मैच में डीएसए कोचिंग सेंटर ने 35 ओवर में 209 रन (मोहम्मद नसर 59, कुंवर योग 39, दिव्यांशु 33, सत्यम सागर 23, विवेक जायसवाल तीन, शिवम यादव, अखिलेश यादव व अमित मिश्र दो-दो विकेट) बनाये। जवाब में जवाहरलाल नेहरू क्लब ने 32.2 ओवर में 218 रन (अनिकेत सिंह 51, रोशन 48 नाबाद, अखिलेश यादव 43 अविजित, सौरभ 39, सत्यम सागर व मो. नसर एक-एक विकेट) बना लिए। अखिलेश को मैन आफ द मैच चुना गया।