विकल्प ने इलाहाबाद टाइगर्स को जिताया

प्रयागराज ( अनुराग दर्शन समाचार )। डिस्ट्रिक्ट फुटबाल एसोसिएशन इलाहाबाद द्वारा आयोजित स्वर्गीय संतोष सिंह अन्तर कार्यालय फुटबाल लीग में इलाहाबाद टाइगर्स ने मध्यान्ह एसोसिएट को 1-0 से हराकर लगातार तीसरी जीत दर्ज की।

कैंट मैदान पर मंगलवार को खेले गये मैच में दोनों टीमों ने बेहतरीन खेल दिखाया। पहले हाफ में दोनों टीमों को कई मौके मिले लेकिन गोलकीपर के जोरदार बचाव के कारण किसी को गोल करने में सफलता नहीं मिली।
दूसरे हाफ के 23वें मिनट में इलाहाबाद टाइगर्स के विकल्प झा ने संजय कुमार के बेहतरीन क्रास पर गेंद को गोलपोस्ट में डालकर अपनी टीम को 1-0 की बढ़त दिलाई जो मैच के अंत तक बनी रही। मैच में संजय कुमार, निखिल कुशवाहा, अभिषेक यादव, विशाल सिंह का खेल सराहनीय रहा। लीग में बुधवार को प्रयागराज हॉस्पिटल एवं उत्तर मध्य रेलवे का मुकाबला होगा। मैच में कबीर खान, जितेंद्र कुमार, योगेश चंद्र और युगल किशोर ने निर्णायक की भूमिका निभाई।

Exit mobile version