हस्तशिल्प प्रदर्शनी में ग्राहकों को खूब पसंद आ रहे हैं देशी सामान

प्रयागराज ( अनुराग दर्शन समाचार )। यमुनापार स्थित मुक्ता विहार, दुर्गा पूजा पार्क,गंगास्वीट हाउस के बगल एडीए कालोनी नैनी में लगी प्रयागराज हस्तशिल्प बाजार प्रदर्शनी में लोगों की अच्छी खासी भीड़ देखने को मिल रही है। शहर के यमुनापार इलाके के नैनी क्षेत्र एडीए कालोनी के बगल में लगी प्रयागराज हस्तशिल्प बाजार प्रदर्शनी लोगों के आकर्षण का केंद्र बनी हुई है, बीस दिवसीय प्रदर्शनी में देश के विभिन्न प्रांतों के दुकानदार आये हुए हैं।
प्रदर्शनी के मुख्य आयोजक व सचिव सरफराज खान उर्फ मुन्ना भाई के मुताबिक लोगों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए समय-समय पर जिले में हस्तशिल्प बाजार प्रदर्शनी का आयोजन किया जाता है जिसमें देश के दूरदराज से अपने हाथों से बने सामान बनाकर प्रदर्शनी में दुकान लगाने के इच्छुक दुकानदारों को आमंत्रित किया जाता है,और साथ ही ग्राहकों की पसंद का भी पूरा ध्यान रखा जाता है बाजार से कम दामों पर हाथों से बने हुए देशी आइटमों की भरमार रहती है, खरीददारी करने वालों के बजट को भी ध्यान में रखा जाता है,और बहुत ही किफायती दामों पर शिल्प प्रदर्शनी में सजी दुकानों पर उनकी पसंद के सामान मिल आसानी से मिल जाते हैैं।
25 मई से लेकर 15 जून तक लगातार चलने वाली प्रदर्शनी में वनहर खड़ी मेरठ,वैभव फोटो फ्रेम प्रयागराज,मेहराब खादी मेरठ,जतिन कुर्ती आगरा, भदोही से आये इरशाद की कालीन व कानपुर से आये पप्पू के कंगन महिलाओं को खूब भा रहे हैं।
पंजाब के पापड़, आंवला के बने मुरब्बे, और अनेकों प्रकार के आचार से लेकर रोजमर्रा की जरूरतों किचन में इस्तेमाल किए जाने वाले सामानों की महिलाओं के द्वारा जमकर खरीदारी की जा रही है। बच्चों के मनोरंजन का भी ख्याल रखा गया है उनके मनोरंजन के लिए रिजवान भाई के मिक्की माउस झूले, मिनी इलेक्ट्रिक मोटर कार का बच्चे भरपूर आनंद उठा रहे हैं।



