सजायाफ्ता कैदी की मौत

प्रयागराज ( अनुराग दर्शन समाचार )। केन्द्रीय कारागार नैनी से सम्बद्ध एक सजायाफ्ता कैदी की उपचार के दौरान स्वरूपरानी नेहरू चिकित्सालय में मंगलवार रात मौत हो गई। सूचना पर नैनी कोतवाली पुलिस शव कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई की।

रायबरेली जनपद के सरैनी थाना क्षेत्र के कनकापुर गांव निवासी जगदीश सिंह (64) पुत्र हरिकरन सिंह के तीन पुत्र और दो बेटियां एवं पत्नी श्रीमती देवी गांव में रहते हैं। वह पुरानी रंजिश को लेकर 1995 में हुई तीन लोगों की हत्या मामले में केन्द्रीय कारागार नैनी में आजीवन कारावास की सजा काट रहा था। जहां तबियत खराब होने पर बन्दी रक्षकों ने उपचार के लिए 18 मई को उपचार के लिए स्वरूपरानी नेहरू चिकित्सालय में भर्ती कराया। उपचार के दौरान उसकी 7जून की देर रात मौत हो गई। चिकित्सकों ने शव को पोस्टमार्टम करने के लिए भेज दिया। रायबरेली जनपद न्यायालय ने 29 नवम्बर 2011 को तीन लोगों की हत्या मामले में जगदीश सिंह, त्रिभुवन सिंह, बृजमोहन सिंह, रामधनी सिंह को आजीवन कारावास की सजा सुनाया। उक्त चारों आरोपितों को न्यायालय के आदेश पर 10अगस्त 2014को केन्द्रीय कारागार नैनी भेज दिया गया। हालांकि त्रिभुवन सिंह को 60वर्ष होने की वजह से मुक्त कर दिया गया। वर्तमान में तीन लोग नैनी जेल में थे।

Exit mobile version