अली खान की अचूक गेंदबाजी, सुहैब का हरफनमौला खेल
प्रयागराज ( अनुराग दर्शन समाचार )। आफ ब्रेक गेंदबाज मोहम्मद अली खान की घातक गेंदबाजी (6-1-14-6) के दम पर दौलत हुसैन इंटर कालेज ने स्पोर्ट्स पॉइंट को 9 विकेट और सुहैब खान के बहुमुखी खेल (65 नाबाद एवं एक विकेट) से फरहत अली क्रिकेट क्लब ने सेंट जोसेफ क्लब को आठ विकेट से हराकर संतोष दीक्षित मेमोरियल क्रिकेट प्रतियोगिता में पूरे अंक प्राप्त किये। झूंसी स्थित चक हरिवन मैदान पर गुरुवार को खेले गए मैच में स्पोर्ट्स पॉइंट की टीम 23.5 ओवर में 81 रन (अरबाज़ 28, मो. अली खान 6/14, सिद्धार्थ वर्मा 2/25) बनाये। जवाब में स्पोर्ट्स पॉइंट ने 9 ओवर में एक विकेट पर 82 रन (फैज़ान अहमद 41 नाबाद, तल्हा अहमद 29, शौर्य प्रताप सिंह 1/15) बना लिये। अली खान को प्रतापगढ़ क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव डॉ. शफीक अहमद ने मैन आफ द मैच का पुरस्कार दिया।
दूसरे मैच में सेंट जोसेफ क्लब को 24.5 ओवर में 111 रन (लक्ष्य द्विवेदी 33, मो. अंशी 4/16, हुजैफा हाद 2/24, सुहैब खान 1/17) पर समेटकर 16 ओवर में 2 विकेट पर 112 रन (सुहैब खान 65 नाबाद, आमिर अतहर 31 अविजित, रुद्राक्ष त्रिपाठी व अर्जुन पांडेय एक-एक विकेट) बना लिए। सुहैब को जहीर अब्बास ने मैन आफ द मैच दिया।
आदित्य का दोहरा शतक, पांच विकेट भी झटके
प्रयागराज ( अनुराग दर्शन समाचार ) । आदित्य कुमार के हरफनमौला खेल (205 रन, 141 गेंद, 38 चौके एवं 4-0-18-5) की बदौलत डीएसए कोचिंग सेंटर बी ने जवाहरलाल नेहरू क्लब को 263 रन से हराकर सेंट पीटर्स कप क्रिकेट प्रतियोगिता में पूर्ण अंक जुटाए।
ईश्वर शरण इंटर कालेज मैदान पर गुरुवार को खेले गए मैच में डीएसए कोचिंग सेंटर बी ने 50 ओवर में 6 विकेट पर 412 रन (आदित्य कुमार 205, रितेश गौड़ 44, अनुज शर्मा 43, अनुराग सिंह 32, अखिलेश यादव 2/38) बनाकर जवाहरलाल नेहरू क्लब को 26.5 ओवर में 149 रन (रोशन 53, विजय 24 नाबाद, आदित्य कुमार 5/18, कौशल श्रीवास्तव 2/21) पर समेट दिया। आदित्य को मैन आफ द मैच चुना गया।
*चौधरी नौनिहाल के जीत में विराट का शतक*
प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। विराट जायसवाल के शतक (121 रन, 106 गेंद, 10 चौके, चार छक्के) की बदौलत चौधरी नौनिहाल सिंह क्रिकेट क्लब ने फोर्ड क्रिकेट क्लब को 64 रन से हराकर हॉट वेदर अंडर-19 क्रिकेट प्रतियोगिता में पूरे अंक हासिल किए।
डीपीएस मैदान पर गुरुवार को खेले गए मैच में चौधरी नौनिहाल क्लब ने 32 ओवर में 2 विकेट पर 220 रन (विराट जायसवाल 121, सैयद काशान अली 43, आकाश साहू व विकास साहू एक-एक विकेट) बनाकर फोर्ड क्रिकेट क्लब को 28.1 ओवर में 156 रन (आकाश साहू 36, धीरज यादव 27, प्रांजल मिश्र 25, नीरज पटेल 21, मयंक दुबे 4/20, शाश्वत मिश्र 3/32, सौरभ शर्मा 2/32) पर समेट दिया। विराट जायसवाल को मैन आफ द मैच चुना गया।
*किशोरी लाल क्लब को पूरे अंक*
प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार ) । किशोरी लाल क्रिकेट क्लब ने दौलत हुसैन रेड को 5 विकेट से हराकर अंडर-12 क्रिकेट प्रतियोगिता में पूरे अंक प्राप्त किये। दौलत हुसैन मैदान पर गुरुवार को खेले गए मैच में दौलत हुसैन रेड ने 17 ओवर में 102 रन (हमजा अली 56, आदर्श पांडेय व प्रतीक पांडेय दो-दो विकेट) बनाए। जवाब में किशोरी लाल क्लब ने 14 ओवर में 5 विकेट पर 103 रन (आदर्श पांडेय 24 नाबाद, शौर्य सिंह 14, कृष्णा तिवारी 13, मो. मुजम्मिल 2/40) बना लिए।
*अंतर कार्यालय फुटबाल लीग के मैच स्थगित*
प्रयागराज ( अनुराग दर्शन समाचार )। डिस्ट्रिक्ट फुटबाल एसोसिएशन की तत्वावधान में आयोजित संतोष सिंह मेमोरियल अंतर कार्यालय लीग के आगामी मैच अगली सूचना तक के लिए स्थगित कर दिए गए है। यह जानकारी डीएफए के सचिव मकबूल अहमद ने दी है।