
गंगा दशहरा जूना अखाड़ा की पेशवाई व गंगा स्न्नान
उज्जैन (अनुराग दर्शन समाचार )। नीलगंगा गंगा दशहरे पर उज्जैन में सिंहस्थ की याद हुई ताजा हुई ,गंगा दशहरा महोत्सव के पावन पर्व पर श्रीपंच दशनाम जूना अखाड़ा घाट नीलगंगा सरोवर पर गुरुवार सुबह 7 बजे देश भर से जूना अखाड़ा के पधारे संत महंतों का पेशवाई के रूप में शाही स्नान हुआ सायंकाल तो नीलगंगा सरोवर स्थित मां नीलगंगा का पंचामृत अभिषेक करके धूम धाम महाआरती की गई। साथ ही रात में महाप्रसादी का आयोजन हुआ जिसमें हजारों भक्तगण शामिल हुए,श्री पंच दशनाम जूना अखाड़ा के अन्तर्राष्ट्रीय प्रवक्ता श्रीमहन्त नारायण गिरि जी महाराज श्री दूधेश्वर पीठाधीश्वर गाजियाबाद ने बताया कि जूना अखाड़ा द्वारा 2017 से लगातार नील गंगा घाट पर गंगा दशहरा पूजन पर्व मनाया जा रहा है इस वर्ष श्रीपंच दशनाम जूना अखाड़ा के मुख्य संरक्षक और अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के महामंत्री श्रीमहन्त हरि गिरि जी महाराज के सानिध्य में जूना अखाड़ा के साधु संत महामंडलेश्वर सहित विभिन्न अखाड़ों के संत और भक्तों ने नीलगंगा सरोवर में शाही स्नान किया, सिहंस्थ पड़ाव स्थल नीलगंगा से सुबह 7 बजे पेशवाई प्रारंभ होगी।