हरि गिरि महाराज सहित साधु संतों ने किया दर्शन और किया मंदिर का निरीक्षण
उज्जैन (अनुराग दर्शन समाचार )
आज जूना अखाड़े के अंतरराष्ट्रीय संरक्षक एवं अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के महामंत्री श्रीमहंत हरी गिरि जी महाराज महाकाल मंदिर उज्जैन पहुंचे।जहां मुख्यमंत्री,मध्य प्रदेश के विशेष आग्रह पर श्री हरि गिरि जी महाराज ने महाकाल मंदिर कोरिडोर का निरीक्षण करने के बाद श्री महाकाल का पूजन किया । श्री महाकाल कॉरिडोर का विस्तार हो रहा है उसका निरीक्षण करने के बाद महाकाल भगवान से रुद्र अभिषेक पूजा किया और अपने राष्ट्र में शांति व्यवस्था एवं भाईचारा कायम रहे इस लिये,
महाकाल से विशेष पूजन आराधना और स्तुति की बाबा को दंडवत किया। उसके बाद महाराज श्री के साथ श्री महंत आनंदपुरी जी श्रीमहंत सेक्रेटरी रामेश्वर गिरि जी थानापति गुप्तेश्वर गिरी जी महंत मोहिना नंद गिरि जी महाराज जी विशेष पूजा उपासना आराधना भक्ति साधना महाकाल की महाराज श्री की। महाराज श्री के साथ जूना अखाड़े के अन्य महंत व साधु संत मौजूद थे । सभी ने बाबा का दर्शन किया और आशीर्वाद प्राप्त किया।