भोपाल ( अनुराग दर्शन समाचार )। मध्य प्रदेश सरकार राज्य के सभी शहरों में बाल श्रम और भीख मांगने को रोकने के लिए एक नीति बना रही है। इस बात के संकेत मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने दिए हैं। बाल श्रम निषेध दिवस पर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि हम मध्य प्रदेश के किसी भी शहर में बच्चों को भीख नहीं मांगने देंगे। हर बच्चे में अपार क्षमता है। बाल मजदूरी नहीं होनी चाहिए। हम इसे लेकर एक नीति दस्तावेज पर काम करेेंगे। एक रिपोर्ट के अनुसार, दुनियाभर में करीब हर दस बच्चों से एक बच्चा बाल मजदूरी का शिकार होता है। लेकिन, साल 2000 के बाद से दुनिया में बाल मजदूरी वाले बच्चों की संख्या में कमी आई है। इंटरनेशनल आर्गेनाइजेशन के आंकड़ों के अनुसार अब तो दुनियाभर में करीब 152 मिलियन बच्चे बाल मजदूरी करते हैं, जिसमें 72 मिलियन बच्चे बेहद खतरनाक स्थिति मं काम करते हैं