प्रयागराज ( अनुराग दर्शन समाचार )। विश्व रक्तदाता दिवस पर मंगलवार को जिले के अलग-अलग स्वास्थ्य केंद्रों पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस क्रम में मुख्य रूप से स्टेट ब्लड सेल राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन और राजकीय रक्तकेंद्र तेज बहादुर सप्रू चिकित्सालय, एनसीसी ग्रुप मुख्यालय और यूपी मेडिकल कंपनी एनसीसी की ओर से मोतीलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज, नर्सिंग होम एसोसिएशन की ओर से ब्लड बैंक परिसर में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इन रक्तदान शिविरों में कई सामाजिक कार्यकर्ता और आम लोगों ने रक्तदान कर समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी का निवर्हन किया। शिविरों में कुछ ऐसे लोगों ने भी रक्तदान किया, जो नियमित इसके लिए आगे आते रहे हैं।