(अनुराग शुक्ला ) प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री में नित नये नये गाने रिलीज होते हैं और संगीतप्रेमियों का भरपूर मनोरंजन करते हैं. इन दिनों एक से बढ़कर एक रिलीज हो रहे हैं हिट गानों की कड़ी में एक्टर गौरव सिंह और एक्ट्रेस मानसी श्रीवास्तव की हॉट जोड़ी में एक नया गाना “कमरिया पिराता” रिलीज किया गया है. जिसे पॉपुलर सिंगर नेहा राज ने अपनी सुरीली आवाज में गाकर जादू बिखेर रही हैं. वाराणसी में लांच की गई फिल्म प्रोडक्शन कंपनी आशा मूवी वर्ल्ड के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल पर पहला गाना “कमरिया पिराता” रिलीज किया गया है. इस रोमांटिक गाने के वीडियो में एक्ट्रेस मानसी की कामुक अदा पर फिदा एक्टर गौरव सिंह मस्ती के मूड में दिख रहे हैं. एक्ट्रेस उनका फुल सपोर्ट कर रही है. यह गाना देखने मे जितना अच्छा लग रहा है, उतना सुनने में भी बेहतरीन लग रहा है. सिंगर नेहा राज ने बहुत ही मधुर स्वर में इस गाने को गाया है, जिसे काफी पसंद किया जा रहा है. इस गाने का पिचराइजेशन सिचुएशन के हिसाब से बहुत अच्छा किया है. गाने में एक्टर और एक्ट्रेस ने बढ़िया परफॉर्मेंस किया है। आशा म्यूजिक वर्ल्ड प्रस्तुत भोजपुरी गाना कमरिया पिराता के निर्माता विजया लक्ष्मी देवी, गौरव सिंह हैं. सिंगर नेहा राज के गाये हुए गाने में मानसी श्रीवास्तव और गौरव सिंह ने कमाल का परफॉर्मेंस किया गया है. वीडियो डायरेक्टर गोल्डी जायसवाल हैं. गीतकार अर्जुन आदित्य के लिखे इस गीत को संगीतकार गोलू गुलजारी ने मधुर संगीत से सजाया है. डीओपी सुनील बाबा, कोरियोग्राफर बॉबी जंक्शन, प्रोडक्शन हेड पंकज सोनी, एडीटर पप्पू वर्मा हैं।