स्व0 आरती एवं एस पी घोष स्मारक फुटबॉल प्रतियोगिता

 

कैंट ऍफ़ सी अयोध्या एवं बस्ती बॉयज के बीच मैच दो-दो गोल से ड्रा

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। नॉर्दन फुटबॉल अकादमी प्रयागराज द्वारा विष्णु भगवान पब्लिक स्कूल झलवा मैदान खेली जा रही स्व0 आरती एवं एस पी घोष स्मारक (अंडर-15 ) फुटबॉल प्रतियोगिता के आज दूसरे दिन के मैच में कैंट ऍफ़ सी अयोध्या एवं बस्ती बॉयज के बीच मैच दो-दो गोल से ड्रा रहा I
अकादमी के मुख्य प्रशिक्षक एवं आयोजन सचिव इंद्रनील घोष के अनुसार प्रतियोगिता लीग आधार पर खेली जा रही है I कैंट ऍफ़ सी अयोध्या की ओर से शिवम् एवं अर्णव तिवारी जबकि बस्ती बॉयज की ओर से अंश सहाय एवं ऋतिक गुप्ता ने गोल मारा I अलोक सिंह ने प्लेयर ऑफ़ द मैच का पुरस्कार बस्ती बॉयज के ऋतिक गुप्ता को दिया I देवेंद्र, आज़ाद, एवं मितेश मैच के निर्णायक रहे I

Exit mobile version