
सम्मान कार्यक्रम में अधिकारी व कर्मचारियों ने उनको उपहार देकर किया विदा
( अनुराग शुक्ला )
प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। आज लोक निर्माण विभाग प्रयागराज फील्ड स्टाफ कर्मचारियों के जनप्रिय नेता पूर्व अध्यक्ष पीडब्ल्यूडी नियमित वर्क चार्ज कर्मचारी संघ प्रयागराज विजय श्याम तिवारी ने आज अपने पद से सेवानिवृत्त हुए। इस अवसर पर एक सम्मान कार्यक्रम आयोजित हुआ । कार्यक्रम में मुख्य अतिथि महापौर अभिलाषा गुप्ता नंदी और वरिष्ठ अतिथि गणेश केसरवानी महानगर भाजपा अध्यक्ष ने विजय श्याम तिवारी को दुशाला उड़ा कर उनका सम्मान करते हुए बधाई दी। सम्मान समारोह कार्यक्रम में पीडब्ल्यूडी के कर्मचारी और अधिकारीगण मौजूद थे। सम्मान समारोह में गणेश केसरवानी महानगर भाजपा अध्यक्ष ने विजय श्याम त्रिपाठी के कार्यों का बखान करते हुए और उनकी सरलता को बारीकी से पहचान बनाने वाले ऐसे शख्सियत के बारे में जानकारी दी। कार्यक्रम के अंत में विजय श्याम त्रिपाठी ने कार्यक्रम में आए सभी अतिथियों व कर्मचारी व अपने अधिकारियों को धन्यवाद देते हुए कहा जब भी विभाग को हमारी जरूरत पड़ेगी हम हमेशा उनकी सेवा के लिए तत्पर रहेंगे । विभाग ने हमको बहुत कुछ दिया है इसके लिए हम विभाग के सभी कर्मचारियों का तहे दिल से धन्यवाद देता हूं ।कार्यक्रम के अंत में महापौर अभिलाषा गुप्ता नंदी ने सभी कर्मचारियों की तरफ से उन को आशीर्वाद देते हुए कहां जब भी हमारी आवश्यकता पड़ेगी हम उनके लिए हमेशा खड़े रहेंगे।