
( संजय शुक्ला )भोपाल ( अनुराग दर्शन समाचार )। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने सभी सांसद-विधायकों को निर्देश दे दिए हैं कि निकाय चुनाव ही तय करेंगे उनका सियासी रिपोर्ट कार्ड। दोनों नेताओं ने परोक्ष रूप से संकेत दे दिए हैं कि अपनी सीट बचानी है तो निकायों की जीत सुनिश्चित करें। गुरुवार को प्रदेश के सभी सांसद और विधायकों को वर्चुअल बैठक को संबोधित करते हुए दोनों नेताओं ने कहा कि लोकसभा-विधानसभा के चुनाव जिताने में हमारे निकायों के पदाधिकारी और कार्यकर्ता ही ऐड़ी चोटी का पसीना लगाते हैं। इसीलिए अब उनका चुनाव है तो यह जवाबदारी विधायक-सांसदों की भी बनती है। सभी जनप्रतिनिधियों को अपने क्षेत्र में जीत सुनिश्चित करना होगी।