इलाहाबाद समाचार

ब्लाक स्तर पर होने वाली भर्तियों की तिथियां हुई निर्धारित

प्रयागराज ( अनुराग दर्शन समाचार )। जनपद के सभी विकास खण्ड मुख्यालयों में भारत की बहुराष्ट्रीय कम्पनी एसआईएस इंडिया लि0 के तत्वावधान में बेरोजगारों को रोजगार उपलब्ध कराने के लिए शिविर का आयोजन किया जायेगा। शिविर में सुरक्षा सैनिक व सुपरवाइजर की नियुक्ति की जायेगी। विकास खण्ड मुख्यालयों पर आयोजित शिविर के लिए तिथियां ब्लाक स्तर पर निर्धारित की गई है। जिसके अंतर्गत 11 जुलाई को ब्लॉक कौडि़हार और हंडिया, 12 जुलाई को होलागढ़ और जसरा, 13 को मऊआइमा और शंकरगढ़, 14 को सोराव और चाका, 15 को बहरिया और करछना, 16 को फूलपुर और कौधियारा, 18 को बहादुरपुर एवं उरूवा, 19 को प्रतापपुर और मेजा, 20 को सैदाबाद व कोरांव, 21 को धनुपुर और मांडा, 22 को भगवतपुर और सहसों, 23 जुलाई को भगवतपुर और श्रृंगवेरपुर धाम में शिविर के आयोजन की तिथि निर्धारित की गयी है। जिला सूचना अधिकारी के मुताबिक अपर जिला मजिस्ट्रेट ने शिविरों के सफल आयोजन के लिए सभी खण्ड विकास अधिकारियों को निर्देशित किया है तथा वरिष्ठ भर्ती अधिकारी रजनीश राय तथा औकिर अहमद और अरविंद कुमार द्वारा आयोजन को लेकर अपेक्षाओं के अनुरूप अपना योगदान देंगे। भर्ती अधिकारी ने बताया कि सुरक्षा जवान एवं सुपरवाइजर पद के लिए शारीरिक मापदण्ड जिसमें लम्बाई 168 सेमी, सीना 80-85 सेमी तथा उम्र 21 से 37 के बीच, वजन 56 से ज्यादा 90 से कम, योग्यता हाईस्कूल पास होना चाहिए। पंजीकृत चयनियत अभ्यर्थियों को प्रशिक्षण अथवा ट्रेनिंग के लिए लखनऊ भेजा जायेगा। जहां एक माह प्रशिक्षण के उपरान्त उन्हें तैनाती स्थलों पर सुरक्षा के कार्य में स्थाई तैनाती दिया जायेगा। नौकरी के दौरान पीएफ ईएसआई, ग्रेच्युटी, इंश्योरेन्स, पेंशन एवं अन्य सुविधाएं प्रदान किया जाएगा। इसके अलावा 65 वर्ष तक स्थाई नौकरी, सलाना वेतनवृद्धि, समय समय पदोन्नति एवं राज्य सरकार के न्यूनतम वेतन अधिनियम के तहत वेतन का भुगतान किया जाता है।

Related Articles

Back to top button