शिक्षक नेता डा मानसिह यादव को डाक्टरेट की उपाधि

प्रयागराज। समाजवादी शिक्षक सभा के प्रदेश अध्यक्ष डा मान सिह यादव को डाक्टरेट की उपाधि प्रदान की गयी है। यह उपाधि प्रदेश के पूर्व सीएम और सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने जेएस विवि शिकोहाबाद के दीक्षांत समारोह में प्रदान किया है।

 

डा मान सिह को डाक्टरेट की उपाधि मिलने पर सपा के जिलाध्यक्ष कृष्णमूर्ति सिंह यादव, अटेवा के प्रदेश उपाध्यक्ष डा हरिप्रकाश यादव, प्रवक्ता उपेन्द्र वर्मा, कमल सिंह यादव, शिक्षक नेता डा शैलेश कुमार पाण्डेय, अजय कुमार सिह, सपा मीडिया प्रभारी दान बहादुर दान सहित अन्य लोगो ने बधाई दिया है। डा मान सिह यादव ने सभी को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि शिक्षा से शुरु से लगाव रहा है। जो खामिया शिक्षा जगत मे रह गयी है उसको दूर करना है।

Exit mobile version