पीडीए में मानचित्र समाधान दिवस सात जुलाई को

 

प्रयागराज ( अनुराग दर्शन समाचार )। प्रयागराज विकास प्राधिकरण (पीडीए) प्रत्येक माह के प्रथम गुरूवार को शासन के निर्देशानुसार मानचित्र समाधान दिवस आयोजित करता है। जिसके क्रम में सात जुलाई को दस बजे से मानचित्रों का निस्तारण किया जायेगा।
पीडीए के नोडल अधिकारी टी.पी सिंह ने बताया है कि सात जुलाई को प्राधिकरण सभागार कक्ष में दस बजे से मानचित्र समाधान दिवस आयोजित किया जायेगा। जिसमें मानचित्र कार्य हेतु नामित कर्मी-समस्त अवर अभियंतागण एवं अधिकारीगण एक साथ बैठकर लम्बित मानचित्रों का निस्तारण करेंगे। उन्होंने कहा है कि मानचित्र स्वीकृत कराने में यदि कोई समस्या आ रही हो तो कैम्प में अवगत करायें, जिससे तत्काल निस्तारण किया जा सके।

Exit mobile version