
डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचारों पर चलकर भाजपा सबसे बड़ा दल बना- नरेंद्र सिंह गौड़
भाजपाइयों ने डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 121 वीं जयंती के अवसर पर किया वृक्षारोपण
प्रयागराज ( अनुराग दर्शन समाचार )। स्वतंत्र भारत के प्रथम बलिदानी डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 121वीं जन्म जयंती के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी प्रयागराज महानगर के द्वारा डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी विचार संगोष्ठी एवं पौधारोपण का कार्यक्रम नेता नगर कीडगंज स्थित दिलीप जायसवाल पार्क में आयोजित किया गया कार्यक्रम का शुभारंभ डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण एवं राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम का गायन करके शुभारंभ किया कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधान परिषद सदस्य एवं भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष लक्ष्मण आचार्य ने कहा कि डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी स्वतंत्र भारत के प्रथम क्रांतिकारी थे अखंड भारत के लिए उनका बलिदान युग युगों तक याद किया जाएगा। उन्होंने सप्ताह को ठोकर मार कर देश की एकता अखंडता और संप्रभुता के लिए और कश्मीर को अखंड भारत का हिस्सा बनाने के लिए कश्मीर में लागू धारा 370 और कश्मीरी वीजा परमिट का विरोध करते हुए आंदोलन के तहत अपने प्राणों की आहुति दे दी लेकिन उनके बलिदान के बाद शेख अब्दुल्ला की सरकार घबराकर कश्मीरी वीजा परमिट पर तो रोक लगा दी लेकिन धारा 370 के तहत एक देश में दो प्रधान, दो निशान, दो संविधान का चलन जारी रखा,और डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी के अधूरे सपनों को पूरा करने के लिए भारतीय जनता पार्टी लड़ाई लड़ती रही और जब देश के अंदर भारतीय जनता पार्टी बहुमत के साथ नरेंद्र मोदी की सरकार बनती है तो 5 अगस्त 2019 धारा 370 को धारासाई करके डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के सपनों को पूरा किया गया। पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉक्टर नरेंद्र सिंह गौड ने कहा कि डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचारों को चलकर भारतीय जनता पार्टी आज विश्व का सबसे बड़ा राजनीतिक दल बनकर राष्ट्र की सेवा कर रहा है। पूर्व विधायक प्रभा शंकर पांडे ने कहां की कोरोना महामारी ने वृक्षों की उपयोगिता बता दी है इसलिए वृक्ष लगाएं जीवन बचाएं। इस अवसर पर क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अवधेश चंद्र गुप्ता कमलेश गौतम एवं पूर्व महानगर अध्यक्ष राजेंद्र मिश्रा ने कहा कि डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी का जीवन के जो विचार रहे हैं उन विचारों को हमें आत्मसात करना होगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए भाजपा महानगर अध्यक्ष गणेश केसरवानी ने कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने धारा 370 हटा कर डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के सपनों को पूरा किया और कहा कि उन्होंने विश्व समुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि भारत ही एक ऐसा देश है जहां पर वृक्षों की पूजा की जाती और संरक्षण किया जाता है और अन्य देश वृक्षों का सिर्फ और सिर्फ दोहन करते हैं इसलिए दुनिया के सारे देश भारत से वृक्षारोपण करना सीखें।कार्यक्रम की आयोजक पार्षद दिलीप किरन जायसवाल ने आए हुए सभी अतिथियों को डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी का सचित्र एवं अंगवस्त्रम पहनाकर स्वागत एवं अभिनंदन किया।
कार्यक्रम के संयोजक विवेक अग्रवाल सहसंयोजक राजश शुक्ला रहे एवं संचालन सुभाष वैश्य ने किया। मीडिया प्रभारी राजेश केसरवानी ने जानकारी दिया कि इस अवसर पर सभी वृक्षारोपण के प्रभारियों को डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी का सचित्र देकर सम्मानित किया गया और 121 वृक्षों का वृक्षारोपण किया गया जिसमें से प्रमुख रूप से आम, पीपल ,बरगद , अमरूद बेल, नीम , आदि के वृक्ष रहे। इस अवसर पर मुख्य रूप से शशि वार्ष्णेय डॉक्टर कृतिका अग्रवाल, पदुम जायसवाल, कुंज बिहारी मिश्रा गिरि बाबा, देवेश सिंह वरुण केसरवानी राजेश केसरवानी, नरसिंह, प्रमोद मोदी डॉ रमा सिंह, राजू पाठक, गिरजेश मिश्रा, रजनीकांत श्रीवास्तव,बृजेश मिश्रा, मनोज मिश्रा आभा भारती बब्बन प्रजापति हिमालय सोनकर हां प्रमोद पांडे, मुकेश लारा , किरण पूर्वी जायसवाल, मीनू पांडे, सिद्धार्थ पांडे, आयुष अग्रहरि, एवं मंडल के सभी मंडल अध्यक्ष और सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।