वायरल वीडियो को लेकर साधु-संतों में आक्रोश

 

दो व्यक्ति संगम पर खड़े होकर शराब पीते दिखे

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है. यह वीडियो चौकाने वाला है. इस वीडियो में दो व्यक्ति संगम पर खड़े होकर शराब पीते नजर आ रहे हैं. इसमें अधेड़ उम्र के दो लोग नदी में डुबकी लगाने के बाद बाहर निकलते हैं और भीगे हुए ही बाइक पर शराब पीकर सिगरेट का धुंआ उड़ात नजर आ रहे हैं. इस वीडियो के वायरल होने के बाद पुरोहितों, साधू-संतों में काफी नाराजगी है. यह वीडियो धार्मिकों की आस्था से खिलवाड़ करने वाला है. इस तरह की हरकत से लोगों की धार्मिक भावनाएं आहत हुईं हैं. इस वीडियो को लेकर साधु-संत प्रशासन से इन लोगों पर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं. साधु-संतों का कहना है कि जिस तरह से खुलेआम मां गंगा के बाहर खड़े होकर शराब पी जा रही है उससे लोगों की आस्था का अपमान हो रहा है। वायरल वीडियो को लेकर साधु-संतों में काफी आक्रोश देखने को मिल रहा है. साधु-संतों की प्रशासन से यह मांग है कि इन लोगों की पहचान करके इन पर उचित कार्रवाई की जाए. जिससे दूसरे लोग भी इस तरह की हरकत करने से डरें. यदि इस तरह के उपद्रवी तत्वों पर कार्रवाई नहीं की जाती है तो इस तरह की हरकत करने वालों को बढ़ावा मिलेगा. ऐसे लोगों पर नकेल कसना जरूरी है।

Exit mobile version