
*गंगोत्री, यमुनोत्री, बद्रीनाथ के जल व वहां की रेती से की गुरु की समाधि पर पूजन*
*गुप्त नवरात्रि मे भगवती दुर्गा से विश्व कल्याण हेतु प्रार्थना की- महंत बलवीर गिरी*
( अनुराग शुक्ला )
प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। आज श्री मठ बाघम्बरी गद्दी मे गुप्त नवरात्रि पूजन के अष्टमी महातिथि पर भव्य हवन किया गया। मां दुर्गा की विधि-विधान द्वारा हवन और आरती की गई महंत बलवीर गिरी महाराज ने इस नवरात्रि मे भगवती दुर्गा से विश्व कल्याण हेतु प्रार्थना की । माँ सबका कल्याण करे सदमार्ग प्रदान करे। वही
महंत बलवीर गिरी ने अपने गुरु
अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष रहे महंत नरेंद्र गिरि की असामायिक मृत्यु के बाद उनके शिष्य व बाघम्बरी मठ के पीठाधीश्वर महंत बलबीर गिरि ने उनकी आखिरी क्रिया भी पूरी की। मान्यता के अनुसार गंगोत्री, यमुनोत्री, केदारनाथ की रेती व जल लाकर महंत बलबीर गिरि ने यहां अपने गुरु की समाधि का पूजन किया। संत की षोड्षी तो उसी समय हुई, लेकिन यह पूजन नहीं हो सका था। महंत बलबीर गिरि पिछले दिनों गंगोत्री, यमुनोत्री, बद्रीनाथ से जल व वहां की रेती लाए और गुरु की समाधि पर पूजन किया। महंत बलबीर गिरि ने बताया कि परंपरा के अनुसार कई पूजन होते हैं, जिसे पूरा किया गया।