सहायक आचार्य के लिए आज से करें आवेदन

प्रयागराज ( अनुराग दर्शन समाचार ) । उच्च शिक्षा से अनुदानित अशासकीय महाविद्यालयों में सहायक आचार्य के रिक्त पदों के प्राप्त अधियाचन को लेकर आयोग में शुक्रवार को बैठक हुई।रिक्त 917 पदों को लेकर किया उच्चतर शिक्षा आयोग के अधिकारियों के बीच विभिन्न मुद्दों पर चर्चा के बाद विज्ञापन संख्या 51 के रूप में विज्ञापन जारी किया गया है।यह विज्ञापन हाल ही में अभ्यर्थियों की मांग को लेकर घोषित किया गया। जिसका विवरण उच्चतर शिक्षा आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध है। उच्चतर शिक्षा आयोग के सचिव दयानंद प्रसाद ने बताया कि ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करने की तिथि 9 जुलाई से लेकर 7 अगस्त तक है, जबकि आवेदन शुल्क जमा करने के लिए 8 अगस्त तथा आवेदन पत्र सबमिट करने की अंतिम तिथि 10 अगस्त है। उन्होंने कहा कि अभ्यर्थी आयोग की वेबसाइट से विज्ञापन के बारे में विस्तृत जानकारी प्राप्त करके फार्म को सबमिट कर सकते हैं।

Exit mobile version