नई बस्ती कीडगंज वार्ड में पीने के पानी का संकट

ट्यूबवेल फेल हो जाने क्षेत्र में पानी का संकट
अधिशासी अभियंता ने आश्वासन दिया जल्द ही रिबोरिंग का कार्य शुरू कराया जाएगा
प्रयागराज ( अनुराग दर्शन समाचार )। आज नई बस्ती कीडगंज वार्ड में दुर्गा पूजा पार्क में लगे ट्यूबवेल फेल हो जाने के पश्चात आज क्षेत्रीय पार्षद दिलीप किरन जायसवाल ने ट्यूबेल की बोरिंग के लिए जल संस्थान के अधिशासी अभियंता संघ भूषण एवं अवर अभियंता आशीष यादव को ट्यूबवेल लगने के स्थान का निरीक्षण कराया । पार्षद ने बताया कि अभियंताओं को नया ट्यूबवेल लगने के लिए स्थल का निरीक्षण करा दिया गया है। एवं जल संस्थान के महाप्रबंधक हरिश्चंद्र बाल्मीकि एवं अधिशासी अभियंता संघ भूषण ने आश्वासन दिया है कि जल्द ही रिबोरिंग का कार्य शुरू कराया जाएगा। तब तक क्षेत्र में किसी तरह की पानी की कमी नहीं होने दी जाएगी। इन क्षेत्रों में अन्य ट्यूबवेल के माध्यम से पानी की आपूर्ति सुचारू रूप से की जाएगी। साथ ही 2 दिन के भीतर मामा मार्केट एवं बाराखंबा में दारा सिंह एवं नीम वाली गली मे पीने के पानी की समस्या का निस्तारण किया जाएगा !



