पुरोहित महासभा के प्रतिनिधि मण्डल ने की मेला अधिकारी से भेंट, जरूरी सुविधाओं की गुहार

प्रयागराज। आज अखिल भारतीय तीर्थ पुरोहित महासभा का प्रतिनिधि मंडल राष्ट्रीय महासचिव श्री चन्द्रनाथ चकहा मधु जी के नेतृत्व में प्रयागराज कुम्भ मेला अधिकारी विजय किरण आनंद से मुलाकात की।

प्रतिनिधि मंडल ने मेलाधिकारी से प्रयागवालो को कुम्भ मेला में कल्पवासियों को मिलने वाली भूमि एवं सुविधाओं के सम्बन्ध में जानकारी प्राप्त किया। मेलाधिकारी द्वारा कल्पवासियों के हेतु तीर्थ पुरोहितों को प्रदान करने वाली भूमि संगम से पांच से छ: किलोमीटर की दूरी पर उपलब्ध कराने की बात बताई जिसपर की तीर्थ पुरोहितगणों ने गहरा असंतोष जताया तथा मेलाधिकारी से कल्पवासियों के हेतु संगम के निकट भूमि देने की मांग की मेलाधिकारी महोदय ने इस मुद्दे पर पुनः मिल बैठकर विचार करने का अस्वासन दिया। सुविधाओं के सम्बन्ध में मेलाधिकारी ने कल्पवासियों को भरपूर सुविधा समय पर प्रदान करने की बात कही।

तीर्थ पुरोहितों एवं उनके कर्मचारीयो के लिए मेला क्षेत्र में प्रवेश हेतु परिचय पत्र बनाने की बात कही इस सम्बन्ध में प्रतिनिधि मंडल से सहयोग करने के लिए का आवाहन किया। उक्त प्रतिनिधि मंडल में वरिष्ठ तीर्थ पुरोहित एवं भाजपा नेता पं.श्रवण कुमार शर्मा, पं.प्रकास चन्द्र मिश्र , पं.माधवानन्द शर्मा ,अमित राज वैध, पवन पांडेय आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।।

Exit mobile version