राघव मंदिर के संस्थापक मंहत सरयू दास को संतों ने किया नमन

अयोध्या ( अनुराग दर्शन समाचार ) । रामघाट क्षेत्र स्थित श्री राघव मंदिर के संस्थापक आचार्य मंहत सरयू दास जी महराज की 6वीं पुण्यतिथि समारोह बड़े ही श्रद्धा भाव के साथ मनाई गई। मंदिर के महंत कुलदीप दास महाराज द्धारा विशेष पूजन अर्चन किया गया।साकेतवासी महंत सरयू दास के पुण्यतिथि समारोह में विशिष्ट संत महंत उपस्थित होकर पुष्पांजलि अर्पित कर आचार्य को नमन किये। इस अवसर पर विशाल भण्डारे का आयोजन किया गया। महंत कुलदीप दास ने बताया कि इस आश्रम को आगे बढ़ाने में साकेतवासी महंत सरयू दास महाराज का बहुत बड़ा योगदान रहा है। उनकी कमी हम लोगों को हमेशा अखरती रहेगी। जिसकी भरपाई करना बहुत मुश्किल है। मैं अपने गुरु के बतलाए हुए मार्ग पर आगे बढ़ रहा हूँ और आश्रम को दिन प्रतिदिन नई ऊंचाइयों पर ले जाने के लिये प्रयासरत हूं। आये हुए अतिथियों का स्वागत परम्परागत तरीके से किया गया।

Exit mobile version