प्रयागराज के फ़िल्म कलाकारों ने मनाया गुरु पुर्णिमा महोत्सव

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। आज सायंकाल मुंशीराम की बगिया में सीमा आर इंटरप्राइजेज द्वारा गुरु पूर्णिमा के अवसर पर निर्देशक राकेश श्रीवास्तव जी द्वारा पूजा का आयोजन किया गया ।कलाकारों के लिये कैमरा ही गुरु होता है।इससे बहुत कुछ सीखा जाता है।सर्वप्रथम डॉ प्रियकांत पाठक जी द्वारा कैमरे की विधिवत पूजा की गई।फिर निर्देशक और प्रोड्यूसर श्री राकेश श्रीवास्तव जी द्वारा और मैनेजिंग डाइरेक्टर सीमा आर इंटरप्राइजेज की अर्चना गुप्ता जी द्वारा भी कैमरे की पूजा की गई ।उपस्थित सभी कलाकारों में श्री देवेंद्र गुप्ता,अतुल तिवारी संदीप श्रीवास्तव, अलीमुद्दीन कुमार नारायण जी,धीरज सोनकर,रामजी केसरवानी, सुषमा श्रीवास्तव प्रीति गुप्ता,आंशिका गुप्ता किसलय तिवारी इत्यादि उपस्थित रहें।

Exit mobile version