प्रदेश

अनन्त पार्थिव शिवलिंग निर्माण अभिषेक एवं विसर्जन महायज्ञ प्रारम्भ

पार्थिव शिवलिंग के अभिषेक से प्रशन्न होते है भगवान भूतभावन भोलेनाथ- जगतगुरु रामानुजाचार्य स्वामी श्रीधराचार्य महाराज जी

प्रयागराज ( अनुरागदर्शन समाचार )। सनातन धर्म की रक्षा विश्व जनकल्याण सम्पूर्ण मनोकामना पूर्ति हेतु सावन मास के प्रारम्भ में आज से अनन्त पार्थिव शिवलिंग निर्माण अभिषेक एवं विसर्जन महायज्ञ भक्तिमय भजन संध्या एवं महाशिवपुराण कथा का कार्यक्रम नैतिक विकास शोध संस्थान सेवा ट्रस्ट प्रयाग के तत्वावधान में संगमतट त्रिवेणी बाँध स्थित श्री कृपासिंधु काले हनुमान मन्दिर पर पूरे विधि विधान के साथ प्रारम्भ किया गया। उद्धघाटन कार्यक्रम जगतगुरु रामानुजाचार्य स्वामी श्रीधराचार्य महाराज जी के कर कमलों से प्रारम्भ किया गया। भक्तों द्वारा पार्थिव शिवलिंग का निर्माण प्रारम्भ किया गया। आज के मुख्य जजमान के रूप में यज्ञ संयोजक एवं संस्था के संस्थापक अध्यक्ष श्याम सूरत पाण्डेय द्वारा सपत्निक एवं परिवार द्वारा निर्मित पार्थिव शिवलिंग एवं अन्य देवों का दुग्धाभिषेक करते हुए पूजन आरती किया गया। भक्तों द्वारा भक्तिमय गायन व श्रद्धा के साथ पार्थिव शिवलिंग का निर्माण किया गया।

Related Articles

Back to top button