प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। आज शनिवार को गौरी पाठशाला इण्टर कालेज के प्रांगण में अभिभावक शिक्षक संघ की बैठक का आयोजन किया गया। विद्यालय की
प्रधानाचार्या डा० विभा पाण्डेय ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। विद्यालय की वार्षिक आख्या श्रीमती पूनम मिश्रा ने प्रस्तुत की।अभिभावकों की समस्याओं को सुनकर उसका निस्तारण किया गया तथा प्रधानाचार्या के द्वारा अभिभावकों को धन्यवाद ज्ञापन किया गया। मंच संचालन श्रीमती इन्द्रजा सिंह ने
किया। इस अवसर पर पी०टी०ए० के अध्यक्ष श्यामजी बहल, विद्यालय की समस्त शिक्षिकाएं व कर्मचारी गण उपस्थित रहें।