घुंगरू प्रशिक्षण संस्थान, प्रयागराज की ओर 15 दिवसीय सांस्कृतिक कार्यशाला का समापन das

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। आज घुंगरू प्रशिक्षण संस्थान, प्रयागराज की ओर से संस्कृति मंत्रालय ,भारत सरकार, नई दिल्ली के सहयोग से 15 दिवसीय सांस्कृतिक कार्यशाला का समापन समारोह आज बालमित्र इंटर कॉलेज, प्रीतम नगर, प्रयागराज में प्रातः 11:00 बजे आयोजित किया गया जिसमें 38 से अधिक बाल तथा युवा प्रतिभागियों ने प्रस्तुतियां दी।मुख्य अतिथि सुपरिचित डॉo एच .के बजाज एवं विशिष्ट अतिथि डॉo जे. के महे रहे। निर्देशन मीना खन्ना तथा संचालन रिचा खन्ना का रहा। आरंभ दीप प्रज्वलन तथा सरस्वती वंदना से हुआ जिसके बाद मनमोहक गीतों एवं नृत्य से प्रतिभागियों ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया। कलाकारों ने ऐ मालिक तेरे बंदे हम…., प्रभु मोरे नैन भरे ….,राम नाम के हीरे मोती….,हम होंगे कामयाब…., रसिया ना माने रे ….,मैं तो कृष्ण दीवानी ….,दुर्गा मैया के द्वारे ….,तू ही दुर्गा तू ही भवानी…., कथक नृत्य…, मैं ना पहनू चूड़ी … म्हारी गोरी सी हथेली …,मैं नाचू आज झमाझम…, आदि के आधार पर गायन ,वादन एवं नृत्य की एक से बढ़कर एक मनमोहक प्रस्तुतियां हुई , जिन्होंने दर्शक गणों को मंत्रमुग्ध कर दिया।मुख्य अतिथि ने कलाकारों के प्रयास को सराहा तथा कहा कि शिक्षा के साथ कला एवं संस्कृति मैं रूचि उनके व्यक्तित्व के विकास में सहायक होती हैंl

विशिष्ट अतिथि ने कहा कि ऐसे सांस्कृतिक कार्यक्रम हमारी पुरातन संस्कृति और परंपराओं को आगे बढ़ाने की प्रेरणा देते हैं एवं देश की विविधता में एकता को दर्शाते हैं।अंत में मीना खन्ना ने अतिथि गणों तथा कलाकारों के प्रति आभार प्रकट किया। कलाकारों में शुभेंदु ,अमित सिंह संतोष राघवेंद्र, विनायक ,राजेश, अन्य ,आराध्या, अनन्या ,अनुकृति, ज्योति हर्षिता अनुष्का ,लावण्या ,आरती,प्राची, मीनाक्षी ,शालिनी आदि रहेl

Exit mobile version