बिल्डर मनीष कुमार गुप्ता को अखिल भारतीय वैश्य का जिलाध्यक्ष मनोनित

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। अखिल भारतीय वैश्य महासम्मेलन के प्रदेश अध्यक्ष सुधीर हलवासिया और प्रदेश महामंत्री शैलेंद्र अग्रहरी के निर्देश पर प्रदेश मंत्री सुशांत कुमार केसरवानी ने शहर के प्रतिष्ठित व्यापारी और माथुर वैश्य उपजाती से बिल्डर मनीष कुमार गुप्ता को जिलाध्यक्ष मनोनित किया । मनीष कुमार गुप्ता ने अपने मनोनयन पर कहा की समाज के आखिरी पायदान पर खड़े व्यक्ति को संगठन का सदस्य बनाना और समाज सभी उप जातियों को बराबर सम्मान देते हुए एक मजबूत संगठन का निर्माण करना उनका प्राथमिक लक्ष्य है। वैश्य समाज आज आर्थिक रूप से तो मजबूत है। लेकिन राजनीतिक और शिक्षा के क्षेत्र में पीछे है। संगठन इन क्षेत्रों में काम करके समाज के नौजवानों को आगे लाने का कार्य करेगा मनीष गुप्ता को बधाई देने वालो में प्रभारी राजकुमार केसरवानी,विजय गुप्ता, सतीश केसरवानी,राजेश गुप्ता,सुशील जयसवाल,रोशनी अग्रवाल,लालू मित्तल,मोनू गुप्ता,राजेंद्र अग्रवाल,विकास गुप्ता, के के गुप्ता,इंजीनियर विवेक गुप्ता,गोपाल अग्रवाल,अनिमेष अग्रवाल ,संजय रस्तोगी ,बृजेश चौरसिया आदि मौजूद रहे।

Exit mobile version