
फूलपुर, प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार) । प्रयागराज के नवागंतुक वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शैलेंद्र पांडेय ने सांय अचानक फूलपुर पहुंचकर कांवड़ यात्रा मार्ग का निरीक्षण पैदल ही फूलपुर नहर की पुलिया से तहसील गेट के आर ओ बी तक किया। इस बीच पूरे मार्ग का निरीक्षण तथा कांवड़ यात्रा में शामिल श्रद्धालुओं को कोई ट्राफिक तथा अवैध वाहन अड्डों दुकानदारों द्वारा पटरियों पर अतिक्रमण आज का बारीकी से मुआयना किया। तथा थाना अध्यक्ष अमित कुमार राय को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। तत्पश्चात थाने में बैठकर रिकॉर्ड्स तथा उनके रखरखाव जन सुविधाओं आदि के बारे में जानकारी ली। साथ ही सीओ फूलपुर रामसागर भी मौजूद रहे तथा उनसे सारी व्यवस्था चुस्त दुरुस्त रखने को कहा। थाने के मुआइना के समय समस्त उपनिरीक्षक व थाना स्टाफ उपस्थित रहे।